Surguja News Today

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में वार्षिक जतरा मेला का किया गया उद्घाटन।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में वार्षिक जतरा मेला का किया गया उद्घाटन

प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी आज ग्राम पंचायत बरगीडीह लुण्ड्रा मे वार्षिक जतरा मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत जी विधायक लुण्ड्रा Dr प्रीतम राम मौजूद रहे। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मेला मतलब जेब में पैसा तभी मेला का मजा हैं।और जब से हमारी कांग्रेस की सरकार आई है तब से लगभग हर माध्यम वर्ग के लोगो के जेब में पैसा डालने का काम हमारी सरकार ने किया है। साथ ही जिला महामंत्री श्री हलीम फिरदौसी ने कहा कि जतरा मेला आदिवासी समाज के बीच प्रेम का प्रतीक के तौर पर आयोजित किया जाता है।इससे सभी जातियों के लोगों के बीच सद्भाव बढ़ता है। साथ ही घर में सुख शांति एवं समृद्धि भी आती है। आदिवासी समाज के लिए जतरा मेला एक पारंपरिक त्यौहार है।

जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल होकर खुशियां मनाते है। सम्पूर्ण कार्यक्रम में हलीम फिरदोसी, सकुंतुला फिरदौसी, बिरेंद्र सिंह, पत्रकार, सैफ फिरदौसी, दीपक मिश्रा, निलय त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता पालू, असलम फिरदौसी, अनवर फिरदौसी, राहुल सिन्हा, सरफराज फिरदौसी, हारून फिरदौसी , आसिफ सिद्दीकी, पप्पु खान, अबदुल मालिक अरबाज खान अलीम फिरदौसी इत्यादि मौजुद रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज