Odisha CHSE Class 12th Result 2022: काउंसिल आफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, CHSE ओडिशा ने हायर सेकेंडरी यानी 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in पर घोषित किया गया है. छात्र अपने रोल नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से नतीजे देख सकते हैं. बता दें कि ओडिशा 12वीं विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय का रिजल्ट घोषित किया गया है.
वहीं शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आर्ट्स संकाय का रिजल्ट एक हफ्ते बाद जारी किया जाएगा. बता दें कि इस वर्ष कुल 321508 छात्रों ने ओडिसा प्लस 2 बोर्ड परीक्षा दी थी. जो कि 28 अप्रैल से 31 मई 2022 तक आयोजित की गई थी.
कैसे चेक करें रिजल्ट
ओडिशा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें.
आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in पर जाएं.
अब मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध, “CHSE 12th Science, Commerce result” के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रोल नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर ले.
इससे पहले ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा, OJEE का रिजल्ट भी आज यानी 27 जुलाई को घोषित कर दिया गया. जिससे संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक करें.












