अंबिकापुर में 14 नवंबर को लगेगा सिकल सेल एवं थैलेसीमिया बच्चों के लिए निःशुल्क मेगा HLA जांच एवं परामर्श शिविर

अंबिकापुर में 14 नवंबर को लगेगा सिकल सेल एवं थैलेसीमिया बच्चों के लिए निःशुल्क मेगा HLA जांच एवं परामर्श शिविर

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। सिकल सेल (सिकलिंग) एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के बेहतर उपचार और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोई अपना सा हो – KASH फाउंडेशन, रायपुर द्वारा 14 नवंबर 2026 को अंबिकापुर के महाराजा अग्रसेन भवन में निःशुल्क मेगा HLA जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर को इन बच्चों के लिए एक HLA महाकुंभ के रूप में देखा जा रहा है।

माननीय श्री टी.एस. सिंहदेव जी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बेंगलुरु स्थित नारायणा हेल्थ सिटी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुनील भट्ट बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श करेंगे। DKMS इंडिया लैब के सहयोग से लगभग ₹10,000 मूल्य की HLA जांच निःशुल्क की जाएगी। 12 वर्ष से कम आयु के पात्र बच्चों तथा उनके माता-पिता और भाई-बहनों की HLA जांच निःशुल्क कराने की व्यवस्था है। जिसकी रिपोर्ट जर्मनी से 3 माह में आएगी,

भाई बहन या माता-पिता के HLA,100% मैच हो जाने पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो जाता है और पीड़ित बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाता है उसेहमेशा के लिए ब्लड चढ़ाना बंद हो जाता है

शिविर में सिकल सेल, थैलेसीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया, ल्यूकेमिया एवं अन्य रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को उपचार, रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया, दवाइयों, बोन मैरो ट्रांसप्लांट तथा आगे की चिकित्सा संबंधी जानकारी दी जाएगी।

कौन करा सकता है पंजीयन?
सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से पीड़ित 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ उनके माता-पिता और भाई-बहनों की उपस्थिति आवश्यक है। अन्य रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चे भी चिकित्सकीय परामर्श के लिए संपर्क कर सकते हैं। HLA जांच की पात्रता एवं निःशुल्क जांच �

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज