
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीतापुर पुलिस ने दिलाई शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीतापुर पुलिस ने दिलाई शपथ पुलिस ग्राउंड में हुआ कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने लिया राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा का संकल्प
रुपेश गुप्ता—सीतापुर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को सीतापुर थाना परिसर स्थित पुलिस ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने सत्यनिष्ठा के साथ देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता की भावना को मजबूत करने की शपथ ली।

राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश की विविधता के बीच एकता की भावना को मजबूत करना और नागरिकों को राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देश के प्रति कर्तव्यों का संदेश दिया गया।












