रायपुर : नगरीय प्रशासन विभाग में 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

रायपुर : नगरीय प्रशासन विभाग में 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
रायपुर ,31 अक्टूबर 2026 SNT NEWS– नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल हैं। विभाग द्वारा 5 लेखापालों, 4 स्वास्थ्य निरीक्षकों, 4 भृत्यों, 3 कैशियर्स, 3 सहायक ग्रेड-3 तथा एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का भी तबादला किया गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सर्वश्री विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान के विरूद्ध विभागीय जांच को जारी रखते हुए निलंबन से बहाल किया है। इन्हें क्रमशः दल्ली राजहरा नगर पालिका, वाड्रफनगर नगर पंचायत और बिलाईगढ़ नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुण-दोषों के आधार पर पृथक से किया जाएगा।  

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416