शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत समारोह

शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत समारोह

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
प्रतापपुर। शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में बी.ए. एवं बी.कॉम. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें सरगुजा अंचल की समृद्ध कला एवं संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य सर रजनीश प्रसाद सिंह जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन एवं जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
साथ ही महाविद्यालय की सहायता प्राध्यापक एलिन एक्का मैम ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उज्जवल भविष्य एवं मेहनत और लगन से पढ़ाई करने को कहा उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों जो इस वर्ष प्रवेश लिए हैं वे एक लक्ष्य लेकर इस महाविद्यालय में अपने भविष्य को गढ़ने आए हैं आप सभी को तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक की अपना लक्ष्य प्राप्त न कर लें।


इस फ्रेशर कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना, आपसी मेल-जोल बढ़ाना तथा उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर.पी सिंह सर महाविद्यालय प्राचार्य, गोपेश्वर साय सर सहायक प्राध्यापक, एलिन एक्का मैम सहायक प्राध्यापक, कुसुम लता भगत मैम सहायक प्राध्यापक महाविद्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी और महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज