ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल आमाटोली में गरबा नृत्य की धूम,मां दुर्गा के नौ रूपों में सजीं छात्राएं

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल आमाटोली में गरबा नृत्य की धूम,
मां दुर्गा के नौ रूपों में सजीं छात्राएं

SNT NEWS -(रुपेश गुप्ता)  छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने भी गरबा नृत्य में लिया हिस्सा, आकर्षक वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने मोहा मन सीतापुर के आमाटोली। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर गरबा नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में स्कूली छात्राएं मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक वेशभूषा में सजकर पहुंचीं। उनके मनमोहक रूप और पारंपरिक परिधानों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन कर श्रद्धा और भक्ति भाव प्रकट किया।

गरबा नृत्य के दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गीतों की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के साथ शिक्षकों और अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था। रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक गरबा नृत्य और मां दुर्गा के स्वरूपों में सजी छात्राओं ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और लोकनृत्य से जोड़ना रहा। आयोजन से विद्यालय में उत्सव का माहौल बना रहा और सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज