गांधी जयंती पर सरगुजा नॉकआउट कप लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 42 टीमें ले रहीं हिस्सा

गांधी जयंती पर सरगुजा नॉकआउट कप लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 42 टीमें ले रहीं हिस्सा
रुपेश गुप्ता | अंबिकापुर। गांधी जयंती के अवसर पर गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में गुरुवार को सरगुजा नॉकआउट कप लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग की करीब 42 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद पहला मुकाबला अंबिकापुर जूनियर टीम और जशपुर जिले के कुनकुरी के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के मैच प्रतिदिन दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे खेले जाएंगे। विजेता टीम को 51 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।


1960 से लगातार हो रहा आयोजन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने प्रतियोगिता के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरगुजा नॉकआउट कप लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 1960 से लगातार किया जा रहा है। पहले यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित होती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इसे संभाग स्तर पर कराया जा रहा है। संभाग स्तर पर आयोजन होने से विभिन्न जिलों की टीमों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिल रहा है।


कार्यक्रम में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर मंजूषा भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित ललन प्रताप सिंह, त्रिलोक कपूर, कुशवाहा, अनिल निराला उरांव, अम्बिकेश केशरी, प्रेमानंद तिग्गा, जन्मजय मिश्रा, आकाश गुप्ता और महेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, खिलाड़ी और खेलप्रेमी स्टेडियम में उपस्थित रहे।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज