
₹22 हजार की रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति विभाग का अधिकारी पकड़ा गया, बलरामपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई
Shaif Firdousi SNT NEWS – बलरामपुर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी को कथित तौर पर ₹22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई बलरामपुर कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यालय में की गई।
जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम ने कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारी विद्यासागर को पकड़ा। कार्रवाई के बाद टीम द्वारा अधिकारी से लगातार पूछताछ किए जाने के साथ ही कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ₹22 हजार की रिश्वत किस काम के लिए और किस व्यक्ति से मांगी गई थी, इस संबंध में ACB की जांच जारी है। फिलहाल कार्रवाई के विस्तृत कारण और पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।
ACB की अचानक हुई कार्रवाई से नागरिक आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।













