
नाबालिग को वीडियो दिखाने के बहाने बुलाया, तीन आरोपी गिरफ्तार मारपीट, अश्लील हरकत और धमकी देने का आरोप; पॉक्सो एक्ट में FIR, तीनों को भेजा जेल
रुपेश गुप्ता— सीतापुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और धमकी देने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने समर रेहान तबरेज आलम एराकी, आदिल खान पिता असलम खान और प्रियांशू दास पिता अनिल दास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार, समर रेहान ने किशोर को वीडियो दिखाने के बहाने कॉलेज के पास बुलाया। वहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत में कपड़े उतरवाने, अश्लील हरकत करने तथा नपुंसक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
मामले में सीतापुर थाने में एफआईआर क्रमांक 0371 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11 और 12 के तहत अपराध दर्ज किया है।
त्वरित कार्रवाई कर तीनों को भेजा जेल
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों रेहान एराक़ी, आदिल खान पिता असलम ख़ान और प्रियांशू दास पिता अनिल दास दोनों निवासी सोनतराई को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।












