बगीचा-लापता राजेश दास का शव मिला, मौत के कारणों पर सस्पेंस | SNT News


बिमड़ा में लापता 45 वर्षीय राजेश दास का शव मिला, घटना को लेकर जांच की जानकारी

सरगुजा। जिले के बिमड़ा क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने के बाद उसका शव मिलने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिमड़ा निवासी करीब 45 वर्षीय राजेश दास बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे से लापता थे।

बताया जा रहा है कि परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा राजेश दास की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान जुर्गुम और परसदाड के बीच गौठान के पास उनका शव मिलने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, शव जिस अवस्था में मिला है, उसे लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से नहीं हो सकी है। पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि राजेश दास की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौत के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की स्थिति पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


नोट: SNT News आधिकारिक पुष्टि के लिए पुलिस/प्रशासन का पक्ष जानने का प्रयास कर रहा है। आधिकारिक जानकारी प्राप्त होने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज