खेल और खेती के साथ राजनीति में भी आगे आएं युवा: अभिषेक पावले

खेल और खेती के साथ राजनीति में भी आगे आएं युवा: अभिषेक पावले !

उदारी (लुण्ड्रा)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल लुण्ड्रा के अध्यक्ष अभिषेक पावले ने ग्राम उदारी में स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खेल और खेती के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

युवाओं से संवाद करते हुए अभिषेक पावले ने कहा कि आज का युवा खेती और खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। युवाओं को अपनी ऊर्जा और नई सोच का उपयोग सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ राजनीति में भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज और देश के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

पावले ने शासकीय निर्माण कार्यों और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर भी युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकारी निर्माण कार्य आम जनता की सुविधा और विकास के लिए किए जाते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी और युवा मौजूद रहे। युवाओं ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा में हिस्सा लिया और अपनी बात भी रखी।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज