सीतापुर में गौ हत्या कर मांस बांटने का आरोप, 2 गिरफ्तार; 3 आरोपी अब भी फरार

सीतापुर में गौ हत्या कर मांस बांटने का आरोप, 2 गिरफ्तार; 3 आरोपी अब भी फरार

सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम रजौटी–सल्याघुटरी जंगल में गौ हत्या कर मांस बांटे जाने का मामला सामने आया है। मामले में सीतापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने जंगल क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कथित गौ मांस और एक टांगी बरामद की है।

जांच में यह बात सामने आने की बात कही जा रही है कि आरोपियों ने सीतापुर नगर पंचायत की नीलामी में महज 500 रुपये देकर एक गाय को पालने के नाम पर खरीदा था। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि गाय को किस तरह जंगल ले जाया गया और मांस किन लोगों में बांटा गया।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं, फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज