आधी रात दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास पड़ोसीयो की शतर्कता से चोर हुए फ़रार

रुपेश गुप्ता सीतापुर। नगर में चोरी की घटनाओं के बीच शनिवार  की देर रात चोरों ने सुर रोड सोसायटी के पास स्थित महामाया जनरल स्टोर एवं ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए चोरी का प्रयास किया। चोरों ने दुकान के शटर में लगे दोनों तालों को तोड़ दिया, लेकिन आसपास के ग्रामीणों के जाग जाने से वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके।
जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक आशीष गुप्ता प्रतिदिन की तरह रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर सुन्दरनगर चले गए थे। इसके बाद रात करीब 12.30 बजे चोरों ने दुकान पर धावा बोला। शटर के दोनों ताले तोड़कर चोर दुकान के अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, तभी आसपास के लोगों को गतिविधि की भनक लग गई।
ग्रामीणों ने तत्काल दुकान संचालक आशीष गुप्ता को सूचना देने के साथ 112 पर पुलिस को भी फोन किया। सूचना मिलते ही दुकान संचालक अपने पिता के साथ मौके पर पहुंचे। वहां शटर के दोनों ताले टूटे हुए मिले। करीब रात 1 बजे 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
बताया जा रहा है कि संदिग्ध चोर बुलेट मोटरसाइकिल से आए थे। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और घटना की जांच की जा रही है।
लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता
सीतापुर नगर एवं आसपास के क्षेत्र में इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि रात्रि में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, प्रमुख स्थानों पर निगरानी मजबूत करने तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
सीतापुर पुलिस ने सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर जॉच शुरू कर आरोपियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज