महायात्रा 360 के कांवड़ियों ने चोरकी पानी धाम में किया जलाभिषेक, पांचवें वर्ष की पदयात्रा हुई पूर्ण

महायात्रा 360 के कांवड़ियों ने चोरकी पानी धाम में किया जलाभिषेक, पांचवें वर्ष की पदयात्रा हुई पूर्ण

रुपेश गुप्ता सीतापुर-चोरकी पानी धाम। वाराणसी के अस्सी घाट से पवित्र गंगाजल लेकर मैनपाठ  के चोरकी पानी धाम स्थित स्वयंभू शिवलिंग में जलाभिषेक करने का संकल्प लेकर निकली महायात्रा 360 के कांवरियों ने आज अपने संकल्प को पूरा किया। 419 किलोमीटर की यह कठिन कांवड़ पदयात्रा 12वें दिन चोरकी पानी धाम पहुंचकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

महायात्रा 360 की इस धार्मिक पदयात्रा का लगातार पांचवां वर्ष भी आज पूरा हुआ। चोरकी पानी धाम पहुंचने पर कांवरियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ स्वयंभू शिवलिंग शंभू भोलेनाथ का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे धाम में हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष गूंजते रहे।


इस पावन अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपनी धर्मपत्नी एवं बच्चों के साथ भगवान शंभू भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक के पश्चात विधि-विधान से रुद्राभिषेक पूजा भी संपन्न कराई गई।

वहीं, चौरकी पानी धाम समिति द्वारा श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर चोरकी पानी धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय नजर आया। 419 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी होने के साथ ही महायात्रा 360 ने आस्था, भक्ति और संकल्प की एक और मिसाल कायम की।

इस वर्ष मंदिर का जीर्णोद्धार भी चोरकी पानी मंदिर समिति के द्वारा कराया जा रहा है आगामी वर्ष तक मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज