राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ: कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ: कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

एमसीबी 10 अगस्त 2026 SHAIF FIRDOUSI जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता के महत्व तथा कृमि मुक्ति से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक विकास के लाभों की जानकारी दी। साथ ही जिले के सभी लक्षित बच्चों तक दवा पहुंचाकर उन्हें कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव, नोडल अधिकारी डॉ. सुधांशु पटेल, डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, डॉ. वासिक असदक, डीपीएम शिशिर जायसवाल, बीईओ विपिन सिंह, आरबीएसके नोडल डॉ. अतीक, बीपीएम सुलेमान, प्रभारी प्राचार्य इरफान, बीईई प्रमेंद्र सिंह, डीपीएचएनओ लक्ष्मी रजक, बीडीएम जगदीश सिंह सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को कृमि नाशक दवा का सेवन अवश्य कराएं, ताकि वे स्वस्थ रहकर बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास कर सकें।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज