घुनघुट्टा डेम के मछली नदी में डूबने से 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत, कई घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

घुनघुट्टा डेम के मछली नदी में डूबने से 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत, कई घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सनबरसा निवासी 55 वर्षीय बंधु राम की घुनघुट्टा डेम के मछली नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बंधु राम घुनघुट्टा डेम मछली नदी के उस पार खेती के काम से गए थे। खेती का काम पूरा करने के बाद वह वापस लौट रहे थे और नदी को तैरकर पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में डूब गए।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बंधु राम की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने कई घंटे तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद उनका शव पानी से बाहर निकाला गया।
परिजनों द्वारा घटना की सूचना दरिमा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज