दुकानदार कर रहे खाद्य की कालाबाजारी शासकीय दर से दोगुने दर पर किसानों को बेच रहे उर्वरक शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने दुकान संचालक का लाइशेंस किया निरस्त

दुकानदार कर रहे खाद्य की कालाबाजारी शासकीय दर से दोगुने दर पर किसानों को बेच रहे खाद्य।                             
शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने दुकान संचालक का लाइशेंस किया निरस्त

रुपेश गुप्ता सीतापुर– क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खाद्य की काला बजारी का खेल लोग खाद्य की किल्लत के कारण अधिक दर पर खाद्य लेने को मजबूर।शिकायत का अभाव शिकायत पर विभाग ने कार्यवाही का दिया आस्वासन।

कल ग्राम पंचायत सहनपुर में संचालित रक्षित बीज भंडार में गांव का ही किसान बुचुराम यूरिया लेने पहुचा था किसान द्वारा दुकानदार से तीन बोरी यूरिया खाद्य खरीदी गई दुकान द्वारा किसान की जमीन की कागजात भी देख कर खाद्य दिया गया।दुकान संचालक द्वारा 270 रुपये की यूरिया की कीमत 650 रुपये बोरी के दर से लिया गया तीन बोरी यूरिया की शासकीय कीमत 810 रुपये होता पर दुकान संचालक द्वारा आदिवासी किसान से 1950 रुपये लिया गया किसान को शासकीय दर का बिल थमा कर दुकान संचालक द्वारा अधिक राशि ले ली गई जब किसान खाद्य लेकर घर पहुचा और बिल परिजनों को दिया तो परिजन बोले कि आप तो घर से ज्यादा पैसा लेकर गए थे बिल तो कम का है किसान ने बताया कि 270 रुपये के यूरिया का दाम बढ़ जाने की बात कर दुकान संचालक द्वारा 650 की दर पर यूरिया दिया गया मैने दुकानसंचालक को कम दर की बात कही पर शासकीय दर पर यूरिया देने को तैयार नही हुआ मुझे मजबूरन अधिक दर पर यूरिया लेना पड़ा अगर सही समय पर खाद्य का झिड़काव नही किया गया तो फसल बर्बाद हो जाएगा।


जिसकी शिकायत किसानों ने खाद्य विभाग से की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टिम ने दुकान में दबिश  देकर जाँच किया दुकान के गोदाम से 32बोरी खाद्य को जप्त कर सैम्पल लेकर खाद्य की गुणवक्ता पुष्टि हेतु भेजा जा रहा है।साथ ही विभाग द्वारा दुकान संचालक समस्त उर्वरको के ख़रीदी और बिक्री पर रोक लगा दिया है साथ ही दुकान संचालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी कृषि अनीता एक्का, संतोष कुमार बेक महेन्द्र सिंह गब्बर नगवंशी आदि शामिल रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज