
अधिकारियों की मनमानी के कारण 9 माह बाद हुई नगर पंचायत परिषद की बैठक, सीएमओ के विरुद्ध परिषद के सदस्यों ने किया निंदा प्रस्ताव पारित
रुपेश गुप्ता सीतापुर।नगर पंचायत सीतापुर में विगत लगभग 9 माह से परिषद की बैठक आयोजित नहीं होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे नगर पंचायत के पार्षदों में लगातार चिंता और नाराजगी बनी हुई थी। परिषद सदस्यों का आरोप है कि बैठक आयोजित कराने को लेकर कई बार मांग किए जाने के बावजूद नियमित रूप से परिषद की बैठक नहीं बुलाई गई।
बताया जाता है कि परिषद की बैठक प्रारंभ न हो इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कई प्रकार के प्रयास किए गए, लेकिन अंततः जिला कलेक्टर के निर्देश पर सीतापुर तहसीलदार की उपस्थिति में परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक के दौरान पार्षदों ने नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) की कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्ति जताई। पार्षदों का कहना था कि परिषद की अनदेखी, समय पर बैठक नहीं बुलाने तथा विकास कार्यों में अपेक्षित समन्वय नहीं होने से जनहित के कार्य प्रभावित हुए हैं।
चर्चा के उपरांत परिषद सदस्यों ने सर्वसम्मति से सीएमओ के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। परिषद सदस्यों ने मांग की कि नगर पंचायत में परिषद की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए तथा जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर विकास कार्यों का संचालन किया जाए।
बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, लंबित विकास कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। परिषद सदस्यों ने नगर के समग्र विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
वही आपको बता दे कि
इस बैठक में पूरे पार्षद गण एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा निंदा प्रस्ताव को पारित किया गया,
इस विषय पर हमें जानकारी देते हुए अध्यक्ष एवं पार्षद गणों ने कहा कि हम सीएमओ के कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं उनके द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है,
जिसकी जांच होनी चाहिए एवं दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए,
इसकी शिकायत हम सभी के द्वारा सरगुजा कलेक्टर महोदय को दिया जाएगा,,
वही सीएमओ ओम प्रकाश शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा की बैठक का निर्धारण और एजेंडा अध्यक्ष के द्वारा दिया जाता है पर अध्यक्ष के द्वारा बैठक का समय नहीं दिये जाने के कारण बैठक में देर हुई है आगामी बैठक समय से कराया जायेगा।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












