Skip to main content

Surguja News Today

31 जुलाई से सीतापुर बंद और चक्का जाम की चेतावनी, चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारी संघ का अल्टीमेटम

31 जुलाई से सीतापुर बंद और चक्का जाम की चेतावनी, चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारी संघ का अल्टीमेटम


रुपेश गुप्ता
सीतापुर, सरगुजा। सीतापुर नगर में लगातार बढ़ रही चोरी एवं उठाईगिरी की घटनाओं से नाराज व्यापारी संघ ने पुलिस प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। संघ ने थाना प्रभारी सीतापुर को ज्ञापन सौंपकर 26 जुलाई 2026 को हुई चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत सीतापुर में लगातार चोरी और उठाईगिरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। 26 जुलाई को हुई चोरी की घटना के कई दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिलना चिंता का विषय है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और व्यापारी वर्ग में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि 26 जुलाई की चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जाए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

व्यापारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 30 जुलाई 2026 तक चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 31 जुलाई 2026 से सीतापुर नगर में अनिश्चितकालीन बंद एवं चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा। संघ का कहना है कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सीतापुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सीतापुर को भी प्रेषित की गई है।

चोरी की घटना में पुलिस के द्वारा जा रही कार्यवाही के विषय में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह से जानकारी लेने पर बताया गया कि उच्चअधिकारियों के मार्गदर्शन पर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है जल्द आरोपी पकड़े जाएँगे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज