Skip to main content

Surguja News Today

पद और नेतृत्व अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी लाता है – डॉ.जैन

पद और नेतृत्व अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी लाता है – डॉ.जैन

Ambikapur– एम. पी. एजुकेशनल एंड चैरिटेबल मैनेजमेंट समिति द्वारा संचालित मॉडर्न कान्वेंट स्कूल, कल्याणपुर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डॉ. अभिजीत जैन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.चेतना जैन रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में मांँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छों और स्वागत गीत से किया गया।

इसके पश्चात सभी चयनित कप्तान को बैज और सैश बना कर सम्मानित किया गया। जिसमें स्कूल कैप्टन कक्षा 12वीं से सोमेंद्र पैकरा एवं प्रीत पांडे रहे तथा वॉइस कैप्टन कक्षा 11वीं से अपूर्व सिकदार एवं कक्षा 12वीं से सुष्मिता मंडल रही। वहीं स्कूल के हाउस कैप्टन का चयन किया गया जिसमें रमन हाउस में नैतिक कुमार, वर्णिका कश्यप, परीक्षित सिंह एवं प्रज्ञा उपाध्याय रहे। भाभा हाउस में नैतिक पैकरा, आकांक्षा खांडेय, शिवम साहू एवं चेतन सिंह रहे। कलाम हाउस में आयुष जायसवाल, श्रुति जयसवाल, संजू सिंह एवं माही राजवाड़े रहे तथा बोस हाउस में आकाश यादव, सोनाली दत्ता शुभम यादव एवं रिया प्रजापति रहे। स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन में मनीष राजवाड़े एवं तनिष्का राउत तथा उप कप्तान गोपाल एवं नेहा राजवाड़े रहे।

ईको क्लब कैप्टन में सागर शर्मा एवं कनक तिवारी रहे। असेंबली कैप्टन चित्रेश राजवाड़े एवं दिव्या जायसवाल रहे। एकेडमिक कैप्टन अक्षांश जायसवाल एवं अल्पा जायसवाल लिटरेरी हेड यशराज दुबे एवं स्वधा गुप्ता। सोशल कम्युनिटी कैप्टन राजदीप मंडल एवं बुशरा नाज, कल्चरल कैप्टन शिवपूजन प्रजापति, साक्ष्य कश्यप, आयुष सिंह, काव्या गुप्ता एवं अपेक्षा शर्मा। डिसिप्लिन हेड आयुष तिग्गा एवं कोमांचल कुलहड़िया आई.टी एंड डिजिटल कैप्टन शब्दप्रश्नना मिश्रा, हेल्थ एंड वैलनेस कैप्टन मुकेश यादव एवं जीनत परवीन। एक्टिविटी एंड इवेंट कोऑर्डिनेटर हर्ष तिवारी, गीतांजलि राजवाड़े एवं माही मंडल रहे। वहीं कक्षा पांचवी से हर्षिता सिंह, रेखा राजवाड़े, मुस्कान यादव, अक्षरा सिंह आदि को भी बैज से अलंकृत किया गया तथा सभी चयनित कप्तान को शपथ ग्रहण कर उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता सिंहा ने सभी कैप्टनस को बधाई देते हुए कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व सहयोग और समय प्रबंधन के गुणों को बढ़ावा देना है। जब छात्रों को दूसरों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिलता है तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। वे सीखते हैं कि कैसे एक साथ मिलकर काम किया जाता है और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाएं रखा जाता है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन ने कहा कि विद्यालय का अलंकरण समारोह छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होता है। यह समारोह उन्हें एक बेहतर इंसान और कल के जिम्मेदार नेता के रूप में ढा़लने में मदद करता है तथा इन छात्रों को देखकर विद्यालय के अन्य छात्रों को भी प्रेरित होकर अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय योगदान रहा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज