Skip to main content

Surguja News Today

खेत में फंसा ट्रैक्टर निकालने के दौरान पलटा, चालक की मौत

खेत में फंसा ट्रैक्टर निकालने के दौरान पलटा, चालक की मौत

उदयपुर, सरगुजा। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुटिकरा में रविवार को खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत रामनगर निवासी बालम सिंह नेटी (पिता भज्जू राम) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बालम सिंह अपने रिश्तेदार के घर ट्रैक्टर से नागर जुताई का कार्य करने गए थे। जुताई के दौरान ट्रैक्टर का इंजन खेत के कीचड़ में बुरी तरह फंस गया। ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए उसमें लगा नागर खोल दिया गया और दोनों ओर मोटी बल्लियां लगाकर उसे खींचने का प्रयास किया जा रहा था।

इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और वाहन पीछे की ओर पलट गया। हादसे में चालक बालम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज