Skip to main content

Surguja News Today

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने छात्रावासों की व्यवस्था मजबूत करने उठाया बड़ा कदम

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने छात्रावासों की व्यवस्था मजबूत करने उठाया बड़ा कदम !

रिक्त पदों वाले छात्रावासों में वैकल्पिक पदस्थापना कर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, कहा– विद्यार्थियों को मिले बेहतर सुरक्षा, निगरानी और सुविधाएं
एमसीबी  SHAIF FIRDOUSI – जिले के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों और आश्रमों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। उन्होंने रिक्त अधीक्षक पदों वाले छात्रावासों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं है। संबंधित अधिकारी अपनी मूल पदस्थ संस्था में कार्य करते हुए अतिरिक्त रूप से छात्रावास अथवा आश्रम के अधीक्षक का दायित्व निभाएंगे। उनका वेतन एवं भत्ते पूर्ववत उनकी मूल संस्था से ही आहरित होंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर प्रशासनिक निगरानी, अनुशासित वातावरण, सुरक्षा तथा आवश्यक सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जहां अधीक्षकों के पद रिक्त हैं, वहां प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों और छात्रावासों का संचालन सुचारु रूप से चलता रहे, इसलिए निकटवर्ती एवं उपयुक्त अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर प्रबंधन, नियमित निगरानी और गुणवत्तापूर्ण आवासीय वातावरण का लाभ मिलेगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज