Skip to main content

Surguja News Today

लुण्ड्रा विधानसभा की जर्जर सड़कों का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, विधायक प्रबोध मिंज ने डिप्टी सीएम से पूछे कई गंभीर सवाल

रायपुर/लुण्ड्रा SNT NEWS लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र की खराब एवं जर्जर सड़कों का मुद्दा विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्य मंत्री विजय शर्मा से क्षेत्र की सड़कों के निर्माण, मरम्मत, रखरखाव और बजट प्रावधानों को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे।

विधायक ने जानना चाहा कि वर्तमान में सड़क निर्माण, संधारण एवं मरम्मत के लिए क्या प्रावधान हैं, विभिन्न वर्षों में निर्मित सड़कों के रखरखाव की व्यवस्था कैसे की जा रही है, 10 वर्ष से अधिक पुरानी सड़कों के पुनर्निर्माण की क्या प्रक्रिया है तथा अब तक इन कार्यों पर कितनी राशि खर्च की जा चुकी है।

जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के विभिन्न चरणों को मिलाकर कुल 171 सड़कें शामिल हैं। इनमें 87 सड़कों का नवीनीकरण, 28 नई सड़कें, 24 सड़कें निर्माणाधीन हैं। वहीं एक सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को हस्तांतरित की जा चुकी है तथा 31 सड़कों की मरम्मत की स्थिति की जानकारी भी सदन में दी गई।

विधायक प्रबोध मिंज ने सड़कों की मरम्मत, जीर्णोद्धार, री-टेंडरिंग की प्रक्रिया तथा लंबित कार्यों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने यह भी पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार की 60:40 की वित्तीय भागीदारी के तहत राज्य सरकार द्वारा अपनी हिस्सेदारी जमा किए जाने के बाद भी क्या सड़क मरम्मत के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध रहता है या नहीं।

लुण्ड्रा विधायक द्वारा विधानसभा में उठाए गए इस मुद्दे से क्षेत्र की वर्षों से जर्जर सड़कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार की उम्मीद एक बार फिर मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही आवश्यक बजट स्वीकृत कर लंबित सड़क परियोजनाओं को पूरा कराने और खराब सड़कों की मरम्मत कराने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज