Skip to main content

Surguja News Today

फर्जी KCC ऋण और आत्महत्या प्रकरण: भाजपा किसान मोर्चा ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मां

फर्जी KCC ऋण और आत्महत्या प्रकरण: भाजपा किसान मोर्चा ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग

सीतापुर, सरगुजा
केरजू प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में कथित फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण वितरण और तत्कालीन प्रबंधक स्वर्गीय दिनेश गुप्ता की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पेटला सहकारी बैंक के तत्कालीन प्रबंधक भूपेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद भाजपा किसान मोर्चा ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल निराला ने कहा कि यदि जांच में करोड़ों रुपये के फर्जी KCC ऋण स्वीकृत और वितरित होने के तथ्य सामने आए हैं, तो केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। उस समय के सभी जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी गहन जांच होनी चाहिए।


उन्होंने मांग की कि ऋण स्वीकृति से जुड़े अभिलेख, ऑडिट रिपोर्ट, डिजिटल अनुमोदन रिकॉर्ड और विभागीय पत्राचार की जांच कर वास्तविक जिम्मेदारों की पहचान की जाए। साथ ही यदि किसी कर्मचारी पर मानसिक दबाव बनाया गया या अनियमितताओं को छिपाने का प्रयास हुआ है, तो उस पहलू की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
भाजपा किसान मोर्चा का कहना है कि यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता का नहीं, बल्कि किसानों के नाम पर कथित फर्जीवाड़े और सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग से जुड़ा गंभीर मामला है। मोर्चा ने दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, स्वर्गीय दिनेश गुप्ता के परिजनों को न्याय और प्रभावित किसानों के हितों की सुरक्षा की मांग की है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज