Skip to main content

Surguja News Today

बलरामपुर वन मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वन मंडलाधिकारी ने किए अस्थायी कर्मचारियों के तबादले.

बलरामपुर वन मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वन मंडलाधिकारी ने किए अस्थायी कर्मचारियों के तबादले. बलरामपुर वन मंडल बलरामपुर के वन मंडलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेई (भारतीय वन सेवा) ने वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण, संवर्धन तथा वानिकी कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए वन मंडल के अंतर्गत बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है।

जारी आदेश के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल वन क्षेत्रों में कार्यों की प्रभावी निगरानी, वन संरक्षण गतिविधियों को गति देने तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप मानव संसाधन के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से किया गया है। विभाग का मानना है कि कर्मचारियों के स्थानांतरण से वन प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों में अपेक्षित सुधार आएगा।

वन मंडलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेई ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे स्थानांतरण आदेश का समयबद्ध पालन करते हुए नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा वन संरक्षण एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें।

वन विभाग के इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे वन मंडल बलरामपुर में कार्यों की गुणवत्ता एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज