Surguja News Today

PM -श्री पूर्व बुनियादी प्राथमिक विद्यालय, शंकर नगर खम्हारडीह में हर्षोल्लास से मनाया गया योग दिव

पीएम श्री पूर्व बुनियादी प्राथमिक विद्यालय, शंकर नगर खम्हारडीह में हर्षोल्लास से मनाया गया योग दिवस

Raipur-21 जून 2026 Shaif firdousi:- पीएम श्री पूर्व बुनियादी प्राथमिक विद्यालय, शंकर नगर खम्हारडीह में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कामिनी साहू के नेतृत्व में किया गया। प्रार्थना सभा में सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। बच्चों ने वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन और चक्रासन जैसे योगासनों का सुंदर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पंक्तिबद्ध होकर सूर्य नमस्कार भी किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती दमयंती वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, यह मन और शरीर को स्वस्थ रखने की कला है। रोज़ 20 मिनट योग करने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और गणित जैसे विषयों का डर भी कम होता है। योग से निरोग रहा जा सकता है।”


इस अवसर पर बच्चों ने योग के महत्व पर चित्र बनाए और ‘करो योग, रहो निरोग’ जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंत में प्प्रधानपाठक महोदया श्रीमती  दमयंती वर्मा ने सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया। स्कूल के सभी शिक्षक कामिनी साहू,संगीता साहू, माधवी जोशी ,विद्या देवांगन,आभा ब्रजेश शुक्ला उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज