Surguja News Today

बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, दो युवक एक महिला गंभीर रूप से घायल

बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, दो युवक एक महिला गंभीर रूप से घायल
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता सलका अघिना – सलका अघिना मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम करीब 6 बजे बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा
ग्राम अघिना  बैजनाथपुर चोक घरभरन घर के पास तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG 29 A C 7106  सामने से आ रहे खाली  ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रेक्टर सौकी से ईट लेने बैजनाथपुर जा रहा था बताया जा रहा है कि  ट्रैक्टर में इंडिकेटर नहीं था और अचानक सड़क पर चोराहे में मुड़ गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे, ट्रैक्टर के टक्कर से लड़खड़ा कर रोड में गिर पड़े,ओर खुन से तथपथ हो गये,सभी को गंभीर चोट लगा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तत्काल वहा उपस्थित युवा शमीम एवं अकरम ने उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका में भर्ती कराया जहा उपस्थित डाक्टर अनिल शर्मा एवं रवि करण सिंह ने तत्काल प्राथमिक इलाज किया जिसमें घायलो को राहत मिला, लोगों ने दोनों डाक्टरो एवं मुस्लिम लड़कों का खुब तारीफ किया,

घायलों के नाम: 
1.  पवन पिता बुधन उम्र 30 वर्ष निवासी कारसु
गले में गंभीर चोट, हालत नाजुक
2. बिफल पिता सोमार साय उम्र 25 निवासी ग्राम पंचायत करसु सिर में  गंभीर चोट
3. मुन्नी बाई पति सोमार साय उम्र 45 वर्ष निवासी करसु सिर के पिछे अंदरुनी चोट
तीनों लोग भैयाथान से लौट रहे थे। आंगन बाड़ी में मुन्नी बाई खाना बनाती है जिसका पैसा काफी दिनों से नही आ रहा है उसी संदर्भ में जनपद पंचायत भैयाथान गये थे, वापसी में यह घटना अघिना बैजनाथपुर चोक में घटा है,
मौके पर अफरा-तफरी: 
हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। आसपास के ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को PHC सलका पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया है,
*ट्रैक्टर चालक फरार:* 
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। ग्रामीणो ने ट्रैक्टर पकड़  कर अख्तर के घर रख दिया है। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर ग्राम सौकी के किसी किसान का है। चालक की तलाश की जा रही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, हालांकी घायल परिजनों द्वारा किसी प्रकार का कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराया है

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज