Surguja News Today

अवैध रूप राजस्व विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर गोचर मद की भूमि का पट्टा बना कर बेच दी ज़मीन

अवैध रूप राजस्व विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर गोचर मद की भूमि का पट्टा बना कर बेच दी ज़मीन
वार्ड वासीयो ने पट्टा निरस्त कर मामले में शामिल लोगो के ख़िलाफ़ जॉच कर उचित कार्यवाही करने की माँग

सीतापुर- रुपेश गुप्ता मामला सीतापुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 केसला का है।सरगुजा सेटलमेंट गोचर मद की भूमि ख़सरा क्रमांक 389/4 को असरफ ख़ान पिता जनाब सूबेदार निवासी केशला द्वारा रक़बा 0.922 हेक्टेयर भूमि को पूर्व के पटवारी सहित राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर छल पूर्वक अपने नाम पर दर्ज करा लिया गया और नाम दर्ज होने के कुछ दिनों बाद उक्त भूमि को सीतापुर सोनार पारा निवासी अमित कुमार सोनी पिता विनोद सोनी को ओनेपौने दाम पर बेच कर फर्जी रजिस्ट्री भी करा लिया गया है।

वार्ड के पार्षद राजेश कन्दरा और बुजुर्ग वार्ड वासीयो ने बताया की उक्त ज़मीन गोचर भूमि है यहाँ लम्बे समय से लोग अपने मवेशियों को चराने लेकर जाते थे इसी ज़मीन से होकर महुआपारा स्कूल पारा खनिहारपारा के साथ वार्ड के लोग नदी किनारे बने मुक्तिधाम में आने  जाने का भी एक मात्र रास्ता है।



उक्त ज़मीन की अवैध रूप से रजिस्ट्री बीस साल पूर्व 2006 में की गई है लम्बा समय बीत जाने के बाद अवैध रूप से ख़रीदे गई ज़मीन पर ज़मीन खरीददार  द्वारा दो वर्ष पूर्व उक्त ज़मीन पर काबीज होने का प्रयास किया गया था पर सजग वार्ड वासीयो द्वारा नवम्बर 2024 को कलेक्टर सरगुजा से इस बात की  शिकायत की गई थी उस समय तो क़ब्ज़ा नहीं किया जा सका पर  राजस्व विभाग के सुस्त रवैया के कारण जाँच भी नहीं की गई और इसी बात का फ़ायदा उठाते हुए कुछ दिनों पूर्व उक्त ज़मीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी पुनः शिकायत वार्ड वसीयो द्वारा कलेक्टर सरगुजा एसडीएम और तहसीलदार से कर जॉच कर फर्जी रूप से किए गए रजिस्ट्री को निरस्त कर उक्त ज़मीन को पुनः गोचर मद में विस्थापित करने के साथ मामले में शामिल लोगो के ख़िलाफ़ कार्यवाही की माँग की गई है।।   

इस विषय को लेकर सीतापुर तहसीलदार रुपाली मेश्राम से चर्चा करने पर बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व मामले की शिकायत मुझे की गई है मामले की गंभीरता पूर्वक जाँच कराया जा रहा है इस तरह कृत करने वालो के खिलाफ जाँच कर कठोर कार्यवाही कीया जाएगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज