
बतौली ब्रेकिंग | सरगुजा
एनएच-43 बतौली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को कुचल दिया। हादसा शांतिपारा मुख्य मार्ग में हुआ, जहां वाहन चालक घायल को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही 112 बतौली की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने लगातार बढ़ रहे तेज रफ्तार वाहनों पर चिंता जताते हुए यातायात नियमों के पालन और पुलिस कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।


Post Views: 157













