
जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत झेराडिह के प्राथमिक शाला प्रांगण में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन
रुपेश गुप्ता मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी पहल “सुशासन तिहर 2026 के अंतर्गत विकास खंड लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत झेराडीह प्राथमिक शाला प्रांगण में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के समस्याओं का त्वरित निराकरण शिविर के माध्यम से किया जा रहा है।
प्रशासन के सभी विभागों द्वारा आमजनो की समस्या को सुनकर मौके पर समाधान किया जा रहा है साथ ही पात्र हितग्राहीयो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है।
शिविर के दौरान ग्राम झेराडीह के निवासी श्रीमती देवंती रेखा चांदनी मीना हिरामनीया सहित अन्य हितग्राहीयो को लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज के हाथों से राशन कार्ड प्रधानमंत्री आवास के घर की चाभी K.C.C प्रदान किया गया ।


लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आम जन की समस्याओं के शिघ्र समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है उन्होंने ने संवधित अधिकारियों को संवेदनशीलता गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा हितग्राहियों को आवश्यक सेवाएं एवं लाभ प्रदान किया गया जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी जिस से ग्रामीणों को सुगम त्वरित एवं प्रभावी सेवा उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतिश कुमार जायसवाल संजय गुप्ता अवधेश यादव दिलीप प्रजापति राहुल चोपड़ा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक पावले परमेश्वर पैकरा जनपद सदस्य श्रीमती कुसुम कान्ता अनिमेष श्रीमती मनिषा पैकरा सरपंच श्रीमती संगीता पैकरा सरपंच लखेश्वर पैकरा अमर देव पैकरा सोमारसाय पातर साय सोहन कुजुर गुलाब नागेश सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण सहित भाजपा कार्यकर्ता और विभाग के अधिकारी कर्मचारी शिविर में उपस्थित थे।


Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












