Surguja News Today

फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण, बतौली पुलिस ने आरोपी पर की कार्रवाई

युवती का दैहिक शोषण करने वाले पर बतौली पुलिस की कार्यवाही

फेसबुक पर जान पहचान के बाद दोनों में प्रेम संबंध एवं विवाह का वादा किया था आरोपी
3 वर्ष से अधिक समय तक लगातार शोषण करने पर पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

:-महिलाओं पर घटित अपराध में सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, थाने में रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार

▶️घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता का वर्ष 2022 में विक्रम सिंह निवासी निवासी बतौली से सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ था। बाद में पीडिता का विक्रम सिंह से प्रेम संबंध हो गया था जिस कारण 05 अक्टूबर 2022 को विक्रम पीड़िता के घर आया था और पीड़िता से विवाह करते एवं पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन देकर साथ में अपने घर ले गया जहां पीड़िता के मना करने पर भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। माह मई 2025 में पीड़िता गर्भवती हो गई थी जिसे आरोपी विक्रम सिंह ने दवा देकर पीड़िता का गर्भपात करा दिया था। वर्ष 2022 से 2025 तक आरोपी द्वारा कई बार पीड़िता के साथ शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया है। आरोपी विक्रम सिंह वर्ष 2026 में पीड़िता से बात करना बंद कर दिया। एवं पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया।

▶️पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 06/05/2026 को थाना बतौली में अपराध क्र- 57/2026 धारा 64(2)(एम), 69,88 बी.एन.एस पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान बतौली पुलिस टीम द्वारा आरोपी विक्रम सिंह को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्विकार किया है। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी विक्रम सिंह पिता पन्न सिंह उम्र 22 वर्ष निासी गहिला (गौटियापारा) थाना बतौली जिला सरगुजा को विधिवत गिरफ्तार कर डॉक्टरी मुलाहिजा उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

▶️संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का, महिला आरक्षक मेविश खाखा की सक्रिय भूमिका रही।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज