
Raza Unity Foundation submits memorandum in Raipur over Penderwa incident
रायपुर बिलासपुर -जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंडरवा में हुई जघन्य हत्या एवं मुस्लिम परिवार पर हमले की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। इसी गंभीर घटना के विरोध में एवं छत्तीसगढ़ राज्य में मुसलमानों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन रायपुर की ओर से माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन ने अपने ज्ञापन में पेंडरवा की घटना को अमानवीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही प्रदेश में हो रही अन्य घटनाओं पर भी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से ए.एस.आई. वर्मा जी एवं पुलिस आरक्षक उपस्थित रहे और ज्ञापन प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन रायपुर की टीम ने कहा कि संगठन हमेशा मज़लूमों, पीड़ितों और वंचित परिवारों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और हर स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा।
ज्ञापन सौंपते समय रायपुर जिला अध्यक्ष फहीम हक्कानी, संरक्षक डॉ. हबीबुद्दीन, लीगल एडवाइजर प्रमुख एडवोकेट शाकिर कुरैशी, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल हाफिज, रायपुर शहर अध्यक्ष शकील रज़ा एवं महासमुंद जिला अध्यक्ष शाहबाज खान उपस्थित रहे।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि संगठन न्याय, इंसाफ और मानवता की आवाज़ को आगे भी मजबूती से उठाता रहेगा।


Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












