
अंबिकापुर के धौरपुर क्षेत्र अंतर्गत डुमरडीह में दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद अब तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, 2 तारीख को शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच एक वाहन और ऑटो के बीच हल्की टक्कर के बाद विवाद की शुरुआत हुई। एक पक्ष के लोगों ने पूरे डूमरडीह पर रैली निकाला और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही भीड़ में से किसी ने आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया जिससे एक ठेला और ऑटो वाहन पूरी तरह जल गए हैं जिसेमे लाखों का नुकसान हो गया है वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग डरे सहमे अपने घरों में छिपे रहे मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि बेवजह हमें मानसिक प्रताड़ना झेलना पड़ा है। मुस्लिम समुदाय ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है ।

थाना प्रभारी के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो आगे चलकर मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने आपसी विवाद को लेकर धौरपुर राजपरिवार के रोहितेश्वर सिंहदेव नामक युवक के साथ मारपीट की। इस मामले में 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


बताया जा रहा है कि इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और दबाव बनाने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थिति और बिगड़ गई।
सूत्रों के अनुसार आरोप है कि इसके बाद क्षेत्र में जुलूस और नारेबाजी की गई तथा कुछ स्थानों पर आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं, साथ ही मुस्लिम समुदाय के झंडे जलाने का भी आरोप है हालांकि आग किसने लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, भीड़ को देखते ही मुस्लिम समुदाय के कई लोग डर के कारण अपने घरों में ही सिमट गए। लोगों का कहना है कि उन्होंने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए और बाहर नहीं निकले, वहीं आरोप है कि बड़ी संख्या में मौजूद भीड़ नारेबाजी कर रही थी। साथ ही, आरोप है कि इस दौरान एक ठेला और एक ऑटो वाहन में आग लगा दी गई, हालांकि आगजनी किसने की इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समाज के कई लोग डर के कारण अपने घरों में, बंद रहे।
वहीं, एसपी राजेश अग्रवाल ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल रवाना कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वे स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












