Surguja News Today

सीतापुर: बकाया कर वसूली के लिए नगर पंचायत सख्त, नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू

सीतापुर: बकाया कर वसूली के लिए नगर पंचायत सख्त, नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू
सीतापुर। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में नगर पंचायत सीतापुर ने बकाया करों की वसूली हेतु विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
नगर पंचायत द्वारा इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है, जो क्षेत्र में सक्रिय रूप से बकायेदारों से कर वसूली का कार्य कर रही है। इस क्रम में नगर के बकायेदारों की सूची भी तैयार की गई है, जिसमें ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है जिन्होंने कई वर्षों से जल कर का भुगतान नहीं किया है।

नगर पंचायत प्रशासन ने ऐसे बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके नल कनेक्शन छेद (काटने) की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है, ताकि कर अदायगी को लेकर लोगों में जागरूकता और जिम्मेदारी बढ़ाई जा सके।
इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा नागरिकों को समय पर कर भुगतान करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर कर जमा करना नागरिकों की जिम्मेदारी है, जिससे नगर के विकास कार्यों को गति मिलती है।
नगर पंचायत सीतापुर ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का शीघ्र भुगतान करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या कार्रवाई से बचा जा सके।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज