Surguja News Today

प्रधानमंत्री आवास 2.0 के तहत स्वीकृत 52 आवास हितग्राहियों को नगर अध्यक्ष ने प्रदान किया अनुज्ञा पत्र

प्रधानमंत्री आवास 2.0 के तहत स्वीकृत 52 आवास हितग्राहियों को नगर अध्यक्ष ने प्रदान किया अनुज्ञा पत्र

लखनपुर सरगुजा महफूज हैदर
लखनपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के अथक प्रयास से लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिक से अधिक नगर वासियों को लाभ दिलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास 2.0 लखनपुर नगर के विभिन्न वार्डों के 52 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास  निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया है।

3 अप्रैल दिन शुक्रवार को लखनपुर नगर पंचायत के सभा कक्ष में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के द्वारा लखनपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के 52 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र वितरित किया गया। साथ ही नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने जल्द से जल्द हितग्राहियों को आवास निर्माण कराया जाने का आग्रह किया है। अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू सहित आवास हितग्राही मौजूद रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज