Surguja News Today

भैयाथान में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बूथ गठन को लेकर 3 दिन का लक्ष्य तय 

भैयाथान में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बूथ गठन को लेकर 3 दिन का लक्ष्य तय  सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर
राजेश गुप्ता/भैयाथान:– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान द्वारा संगठन सशक्तिकरण एवं बूथ गठन को लेकर एक प्रभावशाली बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह ने किया।बैठक में बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने, समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्ति सुनिश्चित करने एवं कांग्रेस पार्टी की जमीनी पकड़ को और सुदृढ़ बनाने पर गंभीर और सार्थक चर्चा हुई। साथ ही आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान आगामी तीन दिनों के भीतर सभी बूथों का गठन पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। प्रत्येक कार्यकर्ता से अपील की गई कि वे स्थानीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लें और उन्हें संगठित एवं सशक्त रूप से प्रशासन के समक्ष रखें।

बैठक में ब्लॉक मुख्यालय के समस्त वरिष्ठजन, महिला कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी अजय प्रताप सिंह, नूर आलम, राजू गुप्ता, उमा साहू, किशन गोयल, शशिकला, राधा देवी, विष्णु गुप्ता, राजमोहन राजवाड़े, राहुल सिंह, पार्थ सिंह, आशीष सिंह, शांतनु सिंह, अजय यादव, दिलीप जायसवाल, देव सैनी, पंकज कुशवाहा, अरुण ठाकुर, सियाराम यादव, कृष्ण कुमार यादव, अतुल पाटिल, कौशल राजवाड़े, गोलू मानिकपुरी, सूरजलाल, विवेक सिंह, अभिषेक कुशवाहा, प्रांजल, आकाश, ओमप्रकाश, नीरज सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने एवं कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज