Surguja News Today

संगठन मजबूती का संदेश: सीतापुर में प्रशिक्षण महाभियान 2026 शुरू

सीतापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शुभारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का दिया संदेश

Rupesh gupta snt news सीतापुर। आज दिनांक 01 अप्रैल 2026, बुधवार को सीतापुर स्थित अग्रसेन भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छायाचित्रों पर विधिवत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र की शुरुआत हुई।


मुख्य अतिथि श्रीमती निरूपा सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं आचार संहिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों एवं पंच निष्ठा पर चलने का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने “राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय, व्यक्ति तृतीय” के मूल मंत्र पर विशेष व्याख्यान देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, महिला मोर्चा की ज़िला महामंत्री फुलेश्वरी सिंग भाजपा ज़िला मंत्री रजनीश पांडे नीरू मिश्त्री किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सरगुजा अनिल निराला उरांव, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विंदेश्वरी लाल पैंकरा, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदावर्ती, श्रवण दास दीपक सीह तोमर राजकुमार गुप्ता प्रियांका चोबे सुनील गुप्ता संध्या जायसवाल मोहन यादव नेमलाल गुप्ता अनेश्वर गुप्ता मोती लाल गुप्ता महामंत्री विजय गुप्ता, श्रीमती संगीता कंसारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पावले, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय यादव किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता पार्षद भवानी सिंग विकास एक्का चितरंजन पैंकरा जगमतिया पैंकरा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन उपाध्याय सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज