
Bad toilets in Janpad Panchayat Batauli: A lot of dirt बतौली/सरगुजा | SNT News |
जनपद पंचायत batouli से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित भवन के ऊपरी तल पर बने शौचालय की हालत बेहद खराब पाई गई है। शौचालय में चारों ओर गंदगी फैली हुई है, जिससे वहां आने वाले कर्मचारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से शौचालय की नियमित सफाई नहीं की गई है। इसके चलते वहां बदबू और अस्वच्छता का माहौल बना हुआ है। ऐसी स्थिति न केवल असुविधाजनक है, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य खतरे को भी जन्म दे सकती है।
“इस संबंध में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।”

लोगों का कहना है कि जब जनपद कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान में ही सफाई व्यवस्था बदहाल है, तो अन्य जगहों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर कार्रवाई करेंगे, या फिर मामला यूं ही अनदेखा होता रहेगा?

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












