रायपुर : जशपुर-सन्ना मार्ग के लिए 8 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

Raipur: Over Rs 8 crore sanctioned for Jashpur-Sanna road


वनांचल विकास को नई रफ्तार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर-सन्ना मार्ग के विभिन्न हिस्सों के मजबूतीकरण के लिए 8 करोड़ 4 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस परियोजना के तहत कुल 12.498 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन किया जाएगा। इस सड़क के सुदृढ़ होने से वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेषकर बरसात के मौसम में जहां आवागमन बाधित होता था, अब निरंतर संपर्क बना रहेगा। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास को गति देने के साथ सामाजिक और आर्थिक बदलाव की मजबूत कड़ी साबित होगी।
क्रमांक: 9799/नसीम/नूतन

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज