Surguja News Today

400 मीटर में स्कूल-छात्रावास और शराब दुकान—क्या सुरक्षित रहेगा लूंडरा ?

Lundra Wine Shop – सरगुजा जिले के लूंडरा क्षेत्र में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह दुकान जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय, फॉरेस्ट ऑफिस, छात्रावास और आसपास के शैक्षणिक संस्थानों से महज करीब 400 मीटर की दूरी पर खोले जाने की तैयारी है। इसी दायरे में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी संचालित है, जहां छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। जहां एक ओर स्कूल-कॉलेजों और छात्रावासों में बच्चों का भविष्य गढ़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उसी क्षेत्र में शराब दुकान खोलने का फैसला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों की चिंता:
शिक्षा के माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा
छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं पर गलत असर की आशंका
छात्रावास और विद्यालय की सुरक्षा पर सवाल
जनपद, तहसील और अन्य शासकीय कार्यालयों के कामकाज पर संभावित असर ग्रामीणों और अभिभावकों में इस फैसले को लेकर नाराजगी बढ़ती दिख रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को राजस्व से ज्यादा शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक वातावरण को प्राथमिकता देनी चाहिए।
सबसे बड़ा सवाल अब यही उठ रहा है—
“क्या शराब दुकान इन शैक्षणिक और शासकीय संस्थानों के बीच एक ‘जरूरी हिस्सा’ बनती जा रही है? क्या इसे खोलना इतना आवश्यक है कि तहसील न्यायालय, जनपद कार्यालय, छात्रावास और बालिका विद्यालय के बीच ही जगह चुनी जाए ?
अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लूंडरा में और भी किसी अन्य स्थान पर खोला जा सकता है जो इन सभी संस्थानों और सामाजिक रहवासी इलाकों से दूर हो

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज