Surguja News Today

मूट कोर्ट के जरिए छात्रों ने सीखी न्याय प्रक्रिया

मूट कोर्ट के जरिए छात्रों ने सीखी न्याय प्रक्रिया

अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज में विधि विभाग द्वारा मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल क. सिन्हा के मार्गदर्शन में छात्रों ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाम रामलाल यादव मामले पर प्रस्तुति दी।

प्राचार्य डॉ. अनिल क. सिन्हा के मार्गदर्शन और डॉ. माधवेंद्र तिवारी के निर्देशन में छठे सेमेस्टर के छात्रों ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाम रामलाल यादव प्रकरण पर प्रस्तुति दी।
छात्रों ने भारतीय न्याय संहिता, साक्ष्य अधिनियम और नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं का प्रयोग करते हुए न्यायालयीन प्रक्रिया को दर्शाया। मूट कोर्ट में न्यायाधीश, अधिवक्ता, पीड़ित, गवाह व विवेचक जैसी भूमिकाओं का सजीव प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज