
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा क्षेत्र में एक बार फिर हाथी की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक हाथी खालपोड़ी होते हुए लुण्ड्रा बीट के डडगांव सरना जंगल तक पहुंच चुका है और तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
📍 इन क्षेत्रों में खतरे की आशंका:
झेराडीह, बरगीडीह, गाजरमुड़ा और मानौर की ओर हाथी के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
प्रशासन की अपील
ग्रामीण सतर्क रहें और रात में बाहर न निकलें
खेतों और जंगल की ओर अकेले जाने से बचें
हाथी के पास जाने या वीडियो बनाने की कोशिश न करें
👉 सरगुजा और आसपास के जिलों में मानव-हाथी संघर्ष पहले से ही बड़ी समस्या रहा है, जहां कई बार जान-माल का नुकसान हो चुका है।
SNT NEWS अपील:
इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Post Views: 272













