Surguja News Today

Breaking जमीन विवाद: महिला को निशाना बनाकर हमला, मकान में तोड़फोड़ और नगदी चोरी का आरोप

जमीन संबंधित विवाद को लेकर महिला से गाली गलौज कर किया गया मारपीट महिला ने  लगाया आरोप – एक दर्जन लोगों ने निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ कर बिस्तर के नीचे रखे 40 हजार की चोरी का भी आरोप

लखनपुर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम की गहन तफ्तीश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार
Ibraar khan lakhanpur snt news
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तराजू में घर बनाने के दौरान जमीन संबंधित मामले को लेकर रिश्तेदारों के द्वारा की गई मारपीट साथ ही घर में रखे चालीस हजार रूपये भी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सेटली दास पति जागेश्वर दास उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम तराजू थाना लखनपुर को अपने नाना से मिले अपने पट्टे की जमीन पर घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि तभी गांव के रिश्तेदारो के द्वारा घर पर आकर मारपीट शुरू कर दी गई मारपीट होने पर सेटली दास के द्वारा 112 नंबर पर फोन किया गया जिस पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात करते हुए सेटली दास को थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही गई। प्रार्थीया लखनपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान प्रार्थीया के मोबाइल में पड़ोसी के नंबर से फोन आया कि उसके परिवार के वह उसके बच्चों के साथ वह लोग फिर से मारपीट करने दौड़ा रहे हैं ।

मारपीट के भय से बच्चे पड़ोसियों के घर पर छिप गए है। जिस पर प्रार्थीया के द्वारा लखनपुर थाना स्टाफ को बोला कि मेरे घर में मारपीट और तोड़फोड़ हो रही है जिसे रोका जाए पर स्टाफ के द्वारा उक्त मामले में आवेदन लेकर तहसील कार्यालय के लिए फेना काट दिया गया और जांच की बात की गई तभी घर पर आकर  रिश्तेदारों के द्वारा जमकर मारपीट  तोड़फोड़ करते हुए बैंक से निकले हुए तकिया के नीचे रखा हुआ ₹40000 भी उठाकर ले गए जिस पर उक्त महिला के द्वारा पुलिस प्रशासन पर यह आरोप लगाया गया की मौका रहते पुलिस टीम मौके पर गई होती तो यह तोड़फोड़ और ₹40000 की चोरी नहीं हुई होती जिसको लेकर के प्रार्थीया के द्वारा 18 मार्च 2026 को सरगुजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन दी और जांच करवाई की मांग की है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज