Surguja News Today

छत्तीसगढ़ में LPG संकट के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, प्रेमनगर में निकाली गई गैस शव यात्रा

छत्तीसगढ़ में LPG संकट के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, प्रेमनगर में निकाली गई गैस शव यात्रा

प्रेमनगर मनीष सोनी SNT NEWS
छत्तीसगढ़ में रसोई गैस (LPG) और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अनियमित एवं अपर्याप्त आपूर्ति को लेकर आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण आम नागरिकों के साथ-साथ होटल, ढाबा और अन्य व्यवसायों पर भी गंभीर असर पड़ रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को नगर पंचायत प्रेमनगर में आम आदमी पार्टी की ब्लॉक इकाई द्वारा सरना चौक के पास “गैस शव यात्रा” निकालकर विरोध दर्ज कराया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश जगते एवं अन्य पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष प्रदीप साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को इस समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए गैस आपूर्ति को नियमित करने की मांग की।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज