
प्रति वर्ष की भांति भी इस वर्ष भी साहू समाज ने भक्त माता कर्मा जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया गया
रुपेश गुप्ता सीतापुर-surguja news साहू समाज द्वारा कुलदेवी भक्त माता कर्मा का पूजा एवं वार्षिकोत्सव प्रति वर्ष की भाँति शिव मंदिर प्रांगण में मनाया गया जहा बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष युवा और समाज के वरिष्ठ जन शामिल थे।
प्रातः काल पूजा आरती के बाद नगर में प्रभात फेरी करते हुए दोपहर का भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम , रंगोली प्रतियोगिता एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे शिक्षा के क्षेत्र खेल का क्षेत्र एवं शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को समाज के वरिष्ठजनों द्वारा साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।

प्रभात फेरी के दौरान माता कर्मा चौक के लिये प्रस्तावित स्थल पुरानी बस्ती रोड में विधिवत पूजन कर भक्त माता कर्मकार चौक स्थापित किया गया । इस अवसर पर काफ़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









