
पदोन्नत सहायक अभियंताओं द्वारा मिलन एवं अभिनन्दन समारोह सफलता पूर्वक आयोजित कर विद्युत कंपनी प्रबंधन एवं संघ का जताया आभार
भिलाई, दिनांक 13 मार्च 2026 भिलाई (सुपेला) स्थित अमित पार्क होटल में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 35 पदोन्नत कनिष्ठ अभियंताओं के सहायक अभियंता बनने के उपलक्ष्य में एक भव्य मिलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर हाल ही में सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति छ. रा. वि. मं. पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रयासों तथा लंबे समय के संघर्ष, परिश्रम से प्राप्त पदोन्नति की खुशी को साझा करने, इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उत्सव मनाने एवं कंपनी प्रबंधन के प्रबंध निदेशक एवं समस्त अधिकारीयों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर, कार्यपालक निदेशक श्री वी. के. साय, मुख्य अभियंता (दुर्ग क्षेत्र ) श्री संजय खंडेलवाल, मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) श्री एम.जामुलकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री एस. के. बड़गैंया एवं अन्य पदाधिकारी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों एवं अभियंताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने पदोन्नत अभियंताओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों एवं अभियंताओं को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्युत सेवा एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवा है, इसलिए सभी अभियंताओं का कर्तव्य है कि वे उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय विद्युत सेवा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहें।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत बड़गैया के साथ श्री महेश्वर टंडन, श्री अविनाश दुबे, श्री भूपेश वर्मा, श्री राजेन्द्र गिरी गोस्वामी, श्री तनोज मित्रा, श्रीमती सीमा बघेल, श्रीमती श्रृद्धा दिल्लीवार, श्रीमती स्वेता वर्मा, श्री शैलेन्द्र दुबे, श्री शैलेश पाटले, निर्मल कुर्रे, उत्तम सोनी सहित संघ के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। पदोन्नत सभी अभियंताओं ने कंपनी प्रबंधन के सभी अधिकारीयों एवं संघ के सभी पदाधिकारिओं को प्रयास करने के लिए आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता शामिल हुए, जिससे समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में इंजीनियर सुरजीत कुमार गुप्ता एवं इंजीनियर ज्योत्सना राव ने कहा कि यह उपलब्धि सहज नहीं थी, बल्कि प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंग कवर के सकारात्मक सोच तथा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री श्रीकांत बड़गैंया एवं पदाधिकारीयों द्वारा लंबे समय तक सतत प्रयास, प्रबंधन से सकारात्मक संवाद एवं संगठन की एकजुटता एवं ट्रांसमिशन के सभी अधिकारीयों के सहयोग के परिणामस्वरूप मिली है, जिसने प्रदेश भर के अभियंताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरा है।

कार्यक्रम का मंच संचालन इंजीनियर अलका जोशी एवं इंजीनियर सारदा देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर शादाब अहमद ने सभी विशिष्ट अतिथियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं उपस्थित अभियंताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर हम सभी पदोन्नत अभियंताओं के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने विशेष रूप से प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कवर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी निर्णयों और सकारात्मक सहयोग से विभाग में कार्य करने की नई ऊर्जा और विश्वास प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी नवपदोन्नत सहायक अभियंता विभाग द्वारा हम पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ विभाग की प्रगति एवं उपभोक्ताओं की बेहतर सेवा के लिए कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री श्रीकांत बड़गैया का भी आभार व्यक्त किया, जिनके नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से अभियंताओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को संभव बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
इस भव्य आयोजन में अम्बिकापुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाल ही में पदोन्नत सहायक अभियंता श्री कमल किशोर देशमुख, श्री संदीप वर्मा, श्री हेमंत देशमुख, श्री किशोर गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र देवांगन, श्रीमती शिप्रा देवांगन आदि द्वारा आयोजित यह समारोह सौहार्द, एकता और उपलब्धि के उत्सव के रूप में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









