Surguja News Today

Breaking रफ्तार का कहर, दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक जिंदा जला

तेज रफ्तार का कहर, दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक जिंदा जला
बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। महुली के पास क्लिंकर लोड ट्रक और चावल से भरे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद क्लिंकर लोड ट्रक में आग लग गई, जिससे ट्रक चालक आग में जलकर जिंदा ही मौत के आगोश में समा गया।
वहीं चावल लोड ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घायल चालक को तत्काल वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज