Surguja News Today

बलरामपुर में अफीम की तीसरी बड़ी कार्रवाई खजूरी में करीब दो करोड़ की अफीम जब्त ! आरोपी खेत से….. पढ़िए पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम तुर्रीपानी (खजुरी) में करीब 1.47 एकड़ जमीन पर की जा रही अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है।
कार्रवाई के दौरान 18 क्विंटल 83 किलो (1883.76 किलोग्राम) अफीम के पौधे जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है
दोनों आरोपी ग्राम खजुरी (तुर्रीपानी) के रहने वाले हैं। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी खेत से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की एंड-टू-एंड जांच की जा रही है। साथ ही इस अवैध खेती से जुड़े फाइनेंशियल लिंक और बाहरी लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। सीमावर्ती और जंगल क्षेत्रों में पुलिस, राजस्व और वन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती या तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

खबर अपडेट की जा रही है

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज