
हत्या का आरोपी गिरफ्तार डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम की कार्यवाही।
:- खाना नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद के कारण आरोपी द्वारा मृतिका को गभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त डंडा किया गया जप्त।
:- गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक दिनाक 08/03/26 को जरिये मोबाईल ग्राम सरपंच के द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम कुदर झेरी लोंगरी के दशमल कोरवा अपनी पत्नी को मारकर हत्या कर भाग गया है, कि सूचना पर मौक़े पर पहुंचकर देखा गया, जहा प्रार्थी बोदो राम ने मौके पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के तीन लड़के हैं, बड़ा लड़का दशमल है, सभी लड़कों का शादी विवाह हो गया है सभी अलग अलग रहते हैं कि दशमल कोरवा का विवाह असकला से हुआ था जो उसकी पहली पत्नि का मृत्यु हो जाने से ग्राम सखौली नवापारा से दुसरी पत्नि के रूप में प्रियंका को एक साल से रखा था इसका लडका अपनी पत्नि प्रियंका को बीच बीच में झगड़ा विवाद करते रहता था कि दिनांक 07/03/26 को रात्री 11-12 बजे के मध्य प्रार्थी का लड़का अपनी पत्नि को झगड़ा विवाद कर रहा था झगड़ा विवाद का आवाज को सुना था कि दिनांक 08/03/26 के सुबह करीबन 09/00 बजे तक लड़का के घर के पास कोई चहल पहल नहीं दिखने व उसका दरवाजा बन्द होने से प्रार्थी अपनी पत्नि को देखने के लिये भेजा जो देख कर बतायी कि बहुरिया प्रियंका जमीन पर सोई है उठाने से नही उठ रही है।
तब यह अपने पत्नि के साथ जाकर देखा, कपड़ा ढका हुआ था उसे हटाकर देखा तो उसके सिर में चोट लगा था और बहु फौत कर गयी थी, तब यह इसकी सूचना सरपंच को दिया। दशमल कोरवा भी सुबह से घर से भाग गया है, इसकी बहुरिया प्रियंका को प्रार्थी का लड़का दसमल ही किसी वस्तु से मारकर हत्या कर दिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामले मे अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना लुन्ड्रा पुलिस को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम मे दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरिक्षण कर शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पी. एम. कराया गया, दौरान पूछताछ एवं संपूर्ण जांच पर आरोपी दशमल उर्फ दशमन पर अपराध सदर धारा का घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी का पतासाजी दौरान मिलने पर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *दशमल उर्फ दशमन कोरवा आत्मज बोदो राम उम्र 35 वर्ष साकिन कुदर झेरी लोंगरी थाना लुन्ड्रा* का होना बताया, आरोपी से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक को आरोपी अपनी पत्नी प्रियंका को खाना बनाने के लिए बोला जो पत्नी थोड़े देर मे खाना बनाने बोली जिससे दोनों के मध्य वाद विवाद लड़ाई झगड़ा हुआ जिस दौरान आरोपी आवेश मे आकर मृतिका को डंडा से गंभीर चोट कर हत्या कर दिया, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, आरक्षक राजकुमार, इबनुल खान, धीरेन्द्र एवं अनुज जायसवाल सक्रिय रहे।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









